सकट चौथ 2025 चंद्रोदय समय (Sakat Chauth 2025 Moonrise Time Today): सकट चौथ व्रत का महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा करती हैं। पूजा के बाद महिलाएं चंद्र दर्शन कर व्रत खोलती हैं। आइए जानते हैं आज सकट चौथ का चांद कब दिखाई देगा।
पंचांग अनुसार चंद्रोदय समय
सकट चौथ के दिन चांद रात 9 बजकर 7 मिनट पर दिखाई देने की संभावना है। लेकिन शहर के अनुसार समय में अंतर हो सकता है।
शहर अनुसार चांद निकलने का समय (Sakat Chauth 2025 Moonrise Time City Wise):
नई दिल्ली: 09:09 PM
नोएडा: 09:09 PM
लखनऊ: 08:55 PM
पटना: 08:39 PM
जम्मू: 09:16 PM
चण्डीगढ़: 09:09 PM
मेरठ: 09:08 PM
मुंबई: 09:34 PM
हापुड़: 09:07 PM
आगरा: 09:07 PM
पुणे: 09:31 PM
भोपाल: 09:13 PM
गोरखपुर: 08:45 PM
बरेली: 09:00 PM
कोटा: 09:18 PM
रायपुर: 09:04 PM
बेंगलुरु: 09:19 PM
चेन्नई: 09:08 PM
अहमदाबाद: 09:33 PM
हैदराबाद: 09:12 PM
कोलकाता: 08:28 PM
विशाखापट्टनम: 08:53 PM
जोधपुर: 09:29 PM
इंदौर: 09:20 PM
वाराणसी: 08:48 PM
श्रीनगर: 09:15 PM
अलीगढ़: 09:06 PM
गुरुग्राम: 09:10 PM
भुवनेश्वर: 08:40 PM
सकट चौथ पर चांद की पूजा कैसे करें (Sakat Chauth Chand Puja Vidhi):
पूजा सामग्री तैयार करें: पूजा के लिए एक थाल में दीपक, साबुत चावल, तिल, गुड़, प्रसाद, और फूल रखें। अर्घ्य देने के लिए लोटे में गंगाजल, कच्चा दूध, सफेद तिल, और फूल डालें।
लोटे में चांदी का सिक्का डालें: यदि चांदी का लोटा न हो, तो किसी अन्य धातु के लोटे का उपयोग करें।
चंद्र दर्शन के बाद पूजा करें:
चंद्रमा को अर्घ्य दें।
तीन बार परिक्रमा करें।
चंद्रमा को धूप-दीप दिखाएं।
प्रार्थना करें:
चंद्र देव से संतान की सुरक्षा और सुख-शांति की कामना करें।
व्रत खोलें: चंद्र दर्शन और पूजा के बाद अपना निर्जला व्रत खोलें।
सकट चौथ व्रत का महत्व
सकट चौथ व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने और चंद्र दर्शन करने से संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। महिलाएं गणेश जी और चंद्रमा की पूजा विधि-विधान से करती हैं और उनकी कथा सुनती हैं।
आज का चंद्रोदय समय क्या रहेगा, चांद की पूजा कैसे करें, और शहर अनुसार चांद निकलने का समय जानने के लिए हमारे इस ब्लॉग के साथ बने रहें।
0 Comments